अहरौला, सितम्बर 23 -- यूपी के आजमगढ़ में मंगलवार शाम घर में पूजा करा रही पत्नी और दो पुजारियों की गोली मारकर हत्या करने के बाद बच्चों के साथ छिपे युवक को भी मार गिराया गया है। आरोपी के साथ छह साल और आठ माह की दो बेटियां और चार साल का बेटा था। बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए देर रात कमांडो कार्रवाई की गई। लखनऊ से पहुंचे एटीएस के कमांडो पर भी युवक ने गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में युवक को ढेर कर दिया गया। इस दौरान चार साल के बेटे की भी मौत हो गई है। बड़ी बेटी के हाथ में गोली लगी है। बनारस से पहुंचे एडीजी ने बताया कि आरोपी ने कमांडो पर पांच राउंड फायरिंग की। इसके जवाब में कमांडो टीम की ओर से चार राउंड गोलियां चलाई गईं।भूत प्रेत के साया के शक में पत्नी करा रही थी पूजा शंभूपुर गांव निवासी अरविंद सिंह पर भूत प्रेत का साया होने का परिजनों क...