यूपी में आतंकी हमले का अलर्ट, CM आवास से कांवड़ रूट तक बढ़ी सुरक्षा, योगी ने की हाई लेवल मीटिंग
विशेष संवाददाता, अगस्त 2 -- UP News: यूपी में मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा से लेकर कांवड़ यात्रा मार्गों पर आतंकी हमले का गहरा खतरा मंडरा रहा है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को हुई आतंकी घटना के बाद इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर यूपी में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार यूपी में हमलों की साजिश के पीछे पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क का हाथ होने का खास इनपुट है। इसके बाद लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा समेत अन्य जिलों में पूरी सतर्कता और अतिरिक्त चेकिंग के कड़े निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात डीजीपी राजीव कृष्ण और एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश समेत अन्य वरिष्ठ अदिकारियों के साथ बैठक कर शांति-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखे जाने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों में पूरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.