पीलीभीत, जून 17 -- Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत में आठ साल की मासूम से दरिंदगी के मामले में पुलिस-प्रशासन ने तगड़ा ऐक्शन लिया है। आरोपी के घर को बुलडोजर से गिरा दिया गया। महज ढाई घंटे की कार्रवाई में आरोपी के घर को जमीदोज कर दिया है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। रविवार को पास के गांव की रहने वाली 8 वर्षीय मासूम बालिका को अगवा कर दो दिन तक घर में रखने और उससे दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी मोहम्मद उमर के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। बुधवार दोपहर एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी के मित्र तुम्हें राजस्व विभाग की टीम जेसीबी के साथ आरोपी के घर पहुंची। आरोपी के घर की नापतोल करने के बाद शाम 4 बजे बुलडोजर में अपनी कार्रवाई स्टार्ट की। लगभग ढाई घंटे तक...