नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। कल यानी बुधवार को हुई आंधी बारिश और ओलावृष्टि की तरह आज फिर उसी तरह का बदलाव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन घंटों के में आंधी और बारिश के साथ ओला गिरने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज, कानपुर और चित्रकूट समेत कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि (Hailstorm) की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में परिवर्तन से प्रदेश के मध्यवर्ती व पूर्वांचल के इलाकों में तापमान में 24 घण्टों के दौरान 2-4 डिग्री की गिरावट आएगी। मई के आरम्भिक 2-3 दिनों के दौरान तापमान फिर 3-5 डिग्री बढ़ेगा। इसके बाद 4-5 मई को अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रादेशिक वर्षा में फिर से बढ़ोतरी होगी। यह भी पढ़ें- गंगा ए...