लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में शनिवार को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। सभी बूथों पर बीएलओ सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में काटे गए 2.89 करोड़ लोगों के नाम की सूची मतदाताओं को दिखाएंगे। मौके पर ही नाम जुड़वाने को फॉर्म-6 भरने की सुविधा मिलेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा की ओर से सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वह यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक बूथ पर समय से बीएलओ पहुंचे। मतदाताओं को जिन 2.89 करोड़ लोगों के मृतक, अनुपस्थित व स्थानांतरित होने के कारण नाम काटे गए हैं, उनकी बूथवार सूची प्रदर्शित की जाएगी। ऐसे लोग जो एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं उनको मतदाता सूची में नाम जुड़वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.