यूपी में आईएएस के बाद अब 14 आईएफएस अफसरों के तबादले, नौ डीएफओ इधर से उधर
लखनऊ, जून 17 -- उत्तर प्रदेश में पीसीएस और आईएएस के तबादलों के बीच अब आईएफएस यानी भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है। नौ प्रभागीय वनाधिकारियों (डीएफओ) की भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं। एक जिले से दूसरे जिले में इनको भेजा गया है। गोरखपुर के डीएफओ विकास यादव को झांसी वन प्रभाग में तैनाती मिली है। कानपुर में तैनात डीएफओ दिव्या को जौनपुर भेजा गया है। सहारनपुर के डीएफओ शुभम सिंह को अब गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है। वाराणसी की डीएफओ स्वाति को उन्नाव भेजा गया है। उन्नाव में तैनात आरुषि मिश्रा को कैमूर वन्यजीव प्रभाग मीरजापुर भेजा गया है। बदायूं की डीएफओ निधि चौहान को वाराणसी का डीएफओ बनाया गया है। वहीं डीएफओ राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी चांदनी सिंह को सहारनपुर का नया डीएफओ बनाया गया है। आजमगढ़ की डीएफओ आकांक्षा जैन को कानपुर का डीएफओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.