नई दिल्ली, मार्च 13 -- यूपी में योगी सरकार शुक्रवार को प्रशासनिक के बाद अब पुलिस विभाग में फेरबदल किए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सात आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले के देर रात चार जिलों के एसपी समेत सात आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। डीजीपी मुख्यालय ने तबादला सूची जारी की है। जारी आदेश में एसएसपी बदायूं डा. बृजेश कुमार सिंह को एसपी लाजिस्टिक्स की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे ही एसपी फतेहपुर अनुप कुमार सिंह को डीजीपी मुख्यालयसे सम्बद्ध किया गया है। एसपी कासगंज अंकिता शर्मा को बदायूं का नया एसएसपी बनाया गया है। वह एसपी कासगंज के पद पर तैनात थीं। एसपी भदोही एसपी अभिमन्यु मांगलिक को एसपी फतेहपुर नियुक्त किया गया है। एसपी लाजिस्टिक्स ओम प्रकाश सिंह (प्रथम) कासगंज एसपी बनाये गए हैं। गोरखपुर में एएसपी नगर के पद पर तै...