लखनऊ, अप्रैल 5 -- UP Weather: यूपी से गुजर रहा पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ने की बजाए ठहर गया। नतीजतन शाम तक कई जिलों में बादलों की परत गहरा गई। शनिवार को तबाही मचाने के बाद आंधी-बारिश ने रविवार को एक बार फिर कहर बरपाया। कई जिलों में आंधी-बारिश के कारण हुए हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई। फसलों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। तारों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई और रेल-विमान संचालन पर भी असर पड़ा। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय ने लखनऊ समेत 50 जिलों में तेज हवा के साथ बौछार और बिजली गिरने की आशंका का अलर्ट जारी किया है। कानपुर शहर और कानपुर देहात में सोमवार की सुबह तक ओले गिरने का ऑरेन्ज अलर्ट है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में वर्षा जनित हादसों में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। बुंदेलखंड के ललितपु...