वाराणसी, अप्रैल 3 -- UP Weather: यूपी के अलग-अलग जिस्सों में आंधी-बारिश ने जमकर कहर बरपाया। कहीं ओले गिरे तो कहीं तेज हवाओं के कारण पेड़ खड़कर सड़क पर गिर गए। आकाशीय बिजली गिरने के कारण भी काफी नुकसान हुआ है। पूर्वांचल में वज्रपात के चलते तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इसी तरह बुंदेलखंड में बिजली गिरने के कारण छात्र समेत चार लोगों ने दम तोड़ दिया। वाराणसी में शुक्रवार दोपहर में आंधी और बूंदाबादी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दंपति की मौत हो गई। जिले के सिंधोरा क्षेत्र के भदेवली में पेड़ के नीचे खड़े शिक्षक 59 वर्षीय रमेशचंद्र भारती, उनकी पत्नी 55 वर्षीय चमेला देवी की वज्रपात की चपेट में आने से जान चली गई। जबकि वज्रपात से जाठी गांव में विमला देवी, भतीजी सुनीता, मनीता और चारो ग्राम सभा में सरिता देवी और उनका बेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.