लखनऊ, मई 5 -- UP News: उत्तर प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज ने तबाही मचाई है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ हुई मूसलाधार बारिश और तेज आंधी के कारण 24 लोगों की जान चली गई। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हुए इस बदलाव ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। बरेली में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रतिघंटा तक दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संभल के गुन्नौर में सर्वाधिक 130 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। आज भी 21 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। कुदरत के कहर ने गोरखपुर-बस्ती मंडल में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। झमाझम बारिश, बिजली-पेड़ गिरने से यहां 7 लोगों की मौत हो गई। बिजली गिरने से गोरखपुर-गोंडा में तीन-तीन, सिद्धार्थनगर, गाजीपुर में दो-दो, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, बहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.