यूपी में आंधी-पानी ने ढाया कहर, फिरोजाबाद में ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से पांच लोगों की मौत
फिरोजाबाद, जून 30 -- यूपी के फिरोजाबाद में तेज आंधी और बारिश ने कहर ढा दिया। सोमवार शाम फरिहा में एक नीम का पेड़ ई रिक्शा पर गिर पड़ा। इससे पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला और बच्चा घायल हैं। उन्हें अवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। हादसे के बाद मार्ग पर करीब दो घंटे जाम लगा रहा। ग्रामीणों ने कटर से पेड़ काटकर लोगों को ई-रिक्शा से निकाला। चिढ़रई के पास तेज आंधी व बरसात के दौरान शाम करीब साढ़े छह बजे एक बड़ा नीम का पेड़ जड़ सहित टूटकर ई-रिक्शा और एक बाइक पर गिर पड़ा। एक ई रिक्शा पर आठ लोग सवार थे। पेड़ गिरते ही चीख पुकार मच गई। ई-रिक्शा के अंदर ही सभी फंस गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और खुद ई-रिक्शा सवारों को निकालने में जुट गए। शाखाएं हटाने के लिए कटर भी ले आए। किसी तरह पेड़ काटकर सवारों को बाहर निकाला। तब तक पांच लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.