यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 पदों पर होगी भर्ती, UPESSC को मिला अधियाचन
मुख्य संवाददाता, जुलाई 4 -- UP Assistant Professor Vacancy 2026: चुनावी साल में बेरोजगारों को असिस्टेंट प्रोफेसर के बंपर पदों पर भर्ती का मौका मिलेगा। प्रदेश के 330 अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 पदों पर भर्ती का अधियाचन मिला है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने विभिन्न कॉलेजों से मिली रिक्त पदों की सूचना उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के पोर्टल पर अपलोड कर दी है। इन पदों पर भर्ती का विज्ञापन इसी महीने जारी होने की उम्मीद है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर योग्य उम्मीदवार https://upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। पूर्व में जब उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा तो लगभग 1150 पद मिलने का अनुमान था। हालांकि हाल के दिनों में उच्च शिक्षा निदेशालय के स्तर से सख्ती बढ़ने के बाद कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.