यूपी में अब मेडिकल जांच किट और उपकरण खरीद में गड़बड़ी, 100 गुना आर्डर, जीएम बर्खास्त
लखनऊ, अक्टूबर 9 -- यूपी मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। सरकारी अस्पतालों में जांच किट और उससे जुड़े उपकरणों के टेंडर से करीब 100 गुना अधिक का ऑर्डर जारी कर दिया गया। पेंच फंसा तो सप्लाई कार्पोरेशन की जीएम (सप्लाई चेन) सुगंधा शर्मा को बर्खास्त कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में उनकी भूमिका को लेकर भी सवाल उठे थे। गड़बड़ी से जुड़ा यह मामला अब कोर्ट पहुंच चुका है। आरोप है कि इस मामले में टेंडर और सप्लाई के लिए खरीद आदेश जारी करने वाले अधिकारियों की लापरवाही और इस अनियमितता से यह बड़ी गड़बड़ी हुई है। अब कार्पोरेशन को इस प्रकरण में अदालती कार्रवाइयों और जांच का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल हेल्थ मिशन से जुड़े कुछ अधिकारियों पर पिछले साल ही कार्रवाई हो चुकी है। इसमें मिलीभगत कर कंपनी को फायदा पहुंचाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.