गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांडेयहाता में होलिकादहन उत्सव समिति की ओर से आयोजित भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा में नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब न भय है, न अराजकता और न गुंडागर्दी। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले पर्व-त्योहारों पर कर्फ्यू और तनाव का माहौल रहता था, सरकारें समाज को बांटती थीं, लेकिन आज सुरक्षा और विश्वास का वातावरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत उत्सव और विकास का प्रतीक बन रहा है। सीएम योगी सोमवार शाम पांडेयहाता में होलिकादहन उत्सव समिति की ओर से आयोजित भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। होलिकादहन के दिन भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा का शुभारंभ करने से पूर्व मुख्यमंत्री ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.