यूपी में अब नई प्रणाली से होंगे वाहनों के चालान, ऑनलाइन ही दे सकेंगे चुनौती, डेडलाइन भी तय
लखनऊ, सितम्बर 24 -- यूपी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के ई-चालान की अब तक प्रभावी व्यवस्था पर बुधवार रात से रोक लगा दी गई है। अब जल्द नई प्रणाली नेक्स्ट-जेन ई चालान 2.0 एप से चालान किए जाएंगे। लंबित चालानों और जरूरी अभिलेखों को नई प्रणाली में स्थानांतरित करने का काम शुरू कर दिया गया है। पुरानी प्रणाली से अब कोई नया चालान नहीं काटा जाएगा। यातायात निदेशालय ने सभी जिलों को इसे लेकर विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। इसमें कोर्ट और लोक अदालत से संबंधित रसीदों का विवरण बुधवार रात 12 बजे तक नई व्यवस्था में दर्ज किए जाने का भी निर्देश दिया गया है। इससे पहले से दर्ज चालानों के निस्तारण में असुविधा नहीं होगी। इसके साथ ही अब चालान को ऑनलाइन ही चुनौती दे सकेंगे।चालान के सभी डेटा हो रहे ट्रांसफर निदेशालय की तरफ से कोर्ट और लोक अद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.