कानपुर, अप्रैल 13 -- UP Weather News: यूपी में आंधी-बारिश के बाद अब गर्मी अपना रूप से दिखाएगी। अभी मौसम में कुछ नमी है, लेकिन धीरे-धीरे यह कम होती जा रही है। मौसम में अब पारा भी बढ़ना शुरू हो गया है। आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में भयंकर गर्मी पड़ सकती है। मौसम विभाग ने हीट वेव का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 16-19 अप्रैल के बीच तापमान तेजी से बढ़ेगा और हीट वेव की शुरुआत हो जाएगी। दरअसल जेट स्ट्रीम सर्दियों में शीतलहर के लिए तो गर्मियों में हीट वेव का कारण बनती है। इसकी स्थिति बदल जाने से यह बदलाव होता है। यह धीरे-धीरे उत्तर की ओर खिसक रही है। तीन अप्रैल से अब तक अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। ऐसा अब तक आ चुके चार विक्षोभों के कारण हुआ है। अभी 15 अप्रैल को पांचवां विक्षोभ आना शेष है। चौथे विक्षोभ से पूरे प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.