लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी में अबकि 110.45 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की खेती होगी। यह पिछले वर्ष के खरीफ सीजन से करीब 8 लाख हेक्टेयर अधिक है। इसी प्रकार से खरीफ के उत्पादन लक्ष्य को 256.22 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 302.55 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। यह जानकारी गुरुवार को राज्य स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में दी गई।

खरीफ गोष्ठी का आयोजन राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित खरीफ गोष्ठी को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में किसानों तक उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र एवं वैज्ञानिक विधियों को पहुंचाना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक उपयोग पर ...