रायबरेली, जून 1 -- रायबरेली संवाददाता। विकास भवन के महात्मा गाँधी सभागार में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने राज्य की कानून-व्यवस्था और शिक्षा के माहौल में आए सकारात्मक बदलावों पर जोर देते हुए बताया कि प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों में कानून का भय आज एक वास्तविकता है। यह भी पढ़ें- पुलिसकर्मियों को एडवांस ट्रेनिंग,साइबर सुरक्षा के लिए हाईटेक सेंटर, यूपी DGP ने बताईं 10 प्राथमिकताएंकानून-व्यवस्था में सुधार मंत्री डॉ. पांडेय ने स्पष्ट किया कि वे केवल मौखिक दावे नहीं कर रहे हैं बल्कि NCRB (National Crime Records Bureau) के आधिकारिक आंकड़ों का हवाला दे रहे हैं। उन्होंने कहा सरकार की कठोर इच्छाशक्ति और अपराध के तुरंत बाद की गई प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्...