यूपी में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अटल स्मृति संध्या आयोजित, योगी होंगे मुख्य अतिथि
लखनऊ, अगस्त 16 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने भारतीय लोकतंत्र, राजनीति और राष्ट्र सेवा में उनके योगदान को याद किया। आज लखनऊ में पं. अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 'अटल स्मृति संध्या' का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। वहीं, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.