संवाददाता, अगस्त 12 -- यूपी के पीलीभीत में मंगलवार को श्री बालकराम सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में पड़ी टिनशेड अचानक भर-भराकर गिर गई। घटना के दौरान टिनशेड के नीचे पढ़ाई कर रहे 40 बच्चे दब गए। हादसे में आठ बच्चे व दो शिक्षिकाएं घायल हो गईं। मामले में तीन सदस्यीय समिति बनाकर जांच के आदेश दिए गए हैं। एबीएसए को एसडीएम ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। बीसलपुर के गांव अमृता खास में विद्या भारती की जन शिक्षा समिति द्वारा संचलित श्री बालकराम सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में मंगलवार को एक टिनशेड के नीचे कक्षा एक से तीन तक के करीब 40 बच्चे बैठे हुए थे। करीब 11:20 बजे अचानक टिनशेड गिर पड़ा, इससे वहां बैठे बच्चे और शिक्षिकाएं दब गईं। चीखपुकार सुनकर स्टाफ और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबा हटाकर बच्चों को निकाला। हादसे में गांव के सार्थक, सा...