नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- UP News: उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा और चिंताजनक बदलाव आने वाला है। अप्रैल की शुरुआत में बढ़ती तपिश के बीच अब इंद्रदेव की नाराजगी और कुदरत का दोहरा प्रहार एक साथ देखने को मिल सकता है। ईरान और पाकिस्तान की ओर से आ रहे दो शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभों (Western Disturbances) के कारण उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी, झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का गंभीर संकट मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के कई हिस्सों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।ईरान और पाकिस्तान से आ रहे दो शक्तिशाली विक्षोभ कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, वर्तमान में एक शक्तिशाली विक्षोभ पूर्वी ईरान पर सक्रिय है, जबकि दूसरा विक्षोभ अ...