यूपी मास्टर्स स्वीमिंग टीम में बरेली के तीन तैराकों का चयन
बरेली, अगस्त 12 -- बरेली। केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में मंगलवार को यूपी मास्टर्स स्वीमिंग टीम के चयन के लिए हुए ट्रायल में बरेली के तीन तैराकों का चयन हुआ है। तीनों तैराक चार से 10 अक्तूबर तक बेंगलुरु में होने वाली दूसरी एशियन मास्टर्स स्वीमिंग चैंपियनशिप में यूपी की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यूपी स्वीमिंग एसोसिएशन की ओर से मास्टर्स पुरुष एवं महिला वर्ग के विभिन्न आयु वर्गों में स्टेट टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें बरेली के सुनील कुमार मित्तल ने 65 से 69 वर्ष आयु वर्ग में 50 और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक एवं 50 मीटर फ्री स्टाइल में प्रतिभाग किया। उन्होंने तीनों स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। वहीं शुभ्रांशु गुप्ता ने 30 से 34 वर्ष आयु वर्ग में 50 मीटर बैक स्ट्रोक में पहला और 100 मीटर फ्री स्टाइल में दूसरा स्थान प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.