मैनपुरी, जनवरी 24 -- विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश थीम पर आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन शहर के अमन इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र, टूलकिट, आवास की चाबी वितरित की गई व उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश केवल भारत का एक राज्य नहीं, बल्कि देश की आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक गौरव का केंद्र है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, भगवान बुद्ध, भगवान शंकर सहित अनेक महापुरुषों की यह कर्मभूमि राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। काशी, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज, सारनाथ, कुशीनगर जैसे तीर्थ स्थल प्रदेश को अद्वितीय पहचान देते हैं। उत्तर प्रदेश साहित्य, संस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.