यूपी भाजपा में युवाओं पर भी फोकस, नीरज-पूजा पाल बने उपाध्यक्ष; एक टीवी एंकर को बनाया मंत्री
लखनऊ, जून 25 -- UP BJP List: यूपी भाजपा ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए गुरुवार को नई टीम का ऐलान कर दिया है। सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्षों को हटाकर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी हुई लिस्ट में प्रदेश यूनिट में 19 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव बनाए गए हैं। इस लिस्ट में युवाओं की भी काफी भागीदारी रही है। वहीं, एक नेशनल टीवी के एंकर और पॉलिटिकल बीट के रिपोर्टर को भी जगह दी गई है। उन्हें यूपी भाजपा ने मंत्री (सचिव) बनाया है। प्रदेश भाजपा ने चुनाव के मद्देनजर युवाओं से लेकर विभिन्न जातियों के नेताओं को लिस्ट में जगह दी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और युवा चेहरा नीरज सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके जरिए उनकी प्रदेश संगठन में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.