लखनऊ, सितम्बर 3 -- UP BJP Announcement: 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपनी टीम को मजबूत करने में लगी है। इसी के चलते गुरुवार को यूपी भाजपा ने अपनी क्षेत्रीय टीमों की घोषणा कर दी है। इसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री, क्षेत्रीय मंत्री और सदस्य शामिल हैं। कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू की टीम में 38 कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें 10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 मंत्री और 14 कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा गोरखपुर, पश्चिमी यूपी, ब्रज और काशी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को भी भाजपा ने जिम्मेदारी दी है। लिस्ट में देखें किसे क्या मिली जिम्मेदारी।यूपी भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू की नई टीम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष-नरेन्द्र राजपूत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष-भुवन प्रकाश गुप्त...