मथुरा, जून 15 -- शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्रेटर नोएडा में बीसीएल द्वारा आयोजित बिग क्रिकेट लीग सीजन-2 के शनिवार रात खेले गए रोमांचक फाइनल मैच में यूपी ब्रिज स्टार्स ने गुजरात डायमंड्स को 4 रनों से हराकर ट्रॉफी जीत कर इतिहास रच दिया। यूपी ब्रिज स्टार्स टीम टूर्नामेंट के शुरू से ही चैम्पियन की तरह खेली, अपने सभी मैच 6 जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। यूपी ब्रिज स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 165 रन बनाए और गुजरात डायमंड्स को 161 रन आल आउट कर दिया। फाइनल के मैन ऑफ द मैच यू पी ब्रिज स्टार्स के कप्तान चिराग गांधी रहे। यूपी ब्रिज स्टार्स टीम के मालिक एवं श्री वृंदा ग्रुप के चेयरमैन राम अग्रवाल ने विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट की। इस अवसर पर श्री वृंदा ग्रुप के एमडी राघव अग्रवाल, निदेशक केके गौतम एवं टीम के ...