यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
संभल, जून 23 -- बहजोई, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही विद्यालयों में परीक्षार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रों को 5 अगस्त 2026 तक अपने आवेदन पत्र एवं निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। जिले के 16 राजकीय, 37 सहायता प्राप्त तथा करीब 180 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि नियमित और व्यक्तिगत दोनों प्रकार के अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। विद्यालयों को परीक्षार्थियों का ऑनलाइन विवरण परिषद के पोर्टल पर 16 अगस्त तक अपलोड करना होगा। व्यक्तिगत अभ्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.