कार्यालय संवाददाता, अप्रैल 29 -- यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने क्षेत्रीय कार्यालयों में ग्रीवांस सेल (शिकायत एवं निस्तारण प्रकोष्ठ) का गठन किया है। छात्र-छात्राएं अपने परिणाम से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अपर सचिव (प्रशासन) सत्येन्द्र कुमार सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह ग्रीवांस सेल बुधवार से 29 मई तक सक्रिय रहेगा। शिकायत दर्ज कराने के लिए विद्यार्थियों को इंटरनेट के अंकपत्र की प्रति के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे। परीक्षार्थी अपने जनपद से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए परिषद की ओर से द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.