नई दिल्ली, जून 5 -- यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन 6 जून से शुरू होंगे। क्षेत्रीय कार्यालय बरेली के अनुसार, पात्र परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 27 जून की मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकेंगे। हाईस्कूल में इम्प्रूवमेंट परीक्षा के तहत छात्र एक अनुत्तीर्ण विषय में तथा कंपार्टमेंट परीक्षा में दो अनुत्तीर्ण विषयों में से किसी एक विषय में परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए 256.50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं इंटरमीडिएट के मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि और व्यवसायिक वर्ग के पात्र छात्र किसी एक विषय या प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण होने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इंटरमीडिएट के लिए परीक्षा शुल्क 306 ...