नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- वर्ष 2024 की यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में पूरे सूबे में टॉप करने वाली प्राची निगम ने 12वीं में भी शानदार अंक हासिल किए हैं। सीतापुर की प्राची ने 12वीं में 91.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। गौरतलब है दो साल पहले पूरे प्रदेश में हाईस्कूल रिजल्ट में अव्वल आने पर जब प्राची की फोटो सुर्खियों में आई थी तो उन्हें चेहरे पर बाल होने के चलते ट्रोल किया गया था।12वीं में किस विषय में कितने आए अंक प्राची ने यूपी बोर्ड 12वीं में अंग्रेजी विषय को छोड़कर अन्य सभी विषयों में अच्छे अंक हासिल किए हैं। अंग्रेजी में उनके 73 अंक हैं। जबकि गणित में 99, हिंदी में 96, केमिस्ट्री में 95 और फिजिक्स में 93 अंक प्राप्त किए हैं। अगर अंग्रेजी में प्राची के 90 फीसदी से ऊपर अंक आए होते तो वह एक बार फिर मेरिट लिस्ट में जगह बनाने में सफल हो जातीं। अं...