शामली, फरवरी 19 -- जिले में गुरूवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं के दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्वक संपन्न हुई। जनपद में बनाए गए 31 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा और छात्र-छात्राओं को कड़ी जांच व तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। बुधवार को प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8ः30 बजे शुरू हुई, जिसमें हाईस्कूल का कम्प्यूटर विषय का प्रश्नपत्र हुआ। हाईस्कूल में कुल पंजीकृत 484छात्र-छात्राओं में से 471 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 13 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा 11ः45 बजे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और वही दूसरी पारी में परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू हुई, जिसमें इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इंटर में पंजीकृत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.