हापुड़, मार्च 18 -- जनपद में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। पहले दिन मूल्यांकन केंद्र एसएसवी इंटर कॉलेज में 5500 कापियों का मूल्यांकन हुआ। मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरे की जद में कराया गया। जिले में यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन करने के लिए एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़ को केंद्र बनाया गया है। उक्त मूल्यांकन केंद्र पर बुधवार से कापियों का मूल्यांकन शुरू हो गया। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 5500 कापियों का मूल्यांकनर हुआ। मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरे की जद में कराया गया। डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने बताया कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। यूपी बोर्ड के नियमों का पालन करते हुए सीसीटीवी कैमरे की जद में मूल्यांकन कार्य कराया जायेग...