यूपी बोर्ड से चलेंगे राजकीय अभिनव विद्यालय, बदला नाम
बरेली, जुलाई 17 -- उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर प्रदेश में संचालित 18 राजकीय अभिनव विद्यालयों के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। अब ये सभी विद्यालय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई), नई दिल्ली के स्थान पर माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) प्रयागराज से संचालित होंगे। इसके साथ ही इन सभी 18 स्कूलों का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कालेज कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि सीबीएसई से संचालन में आ रही कठिनाइयों के चलते शासन ने यह निर्णय लिया है। इसी क्रम में मझगवां के अतरछेड़ी स्थित राजकीय अभिनव विद्यालय का नाम भी अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कालेज, अतरछेड़ी हो गया है। यह भी पढ़ें- काया कल्प के साथ नौनिहालों को समर्पित किया मॉडल विद्यालय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.