नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब वो वक्त आ गया है जिसका हर बच्चे को बेसब्री से इंतजार रहता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं यूपी बोर्ड 2026 के नतीजों की। इस साल करीब 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने अपनी किस्मत और मेहनत को उत्तर पुस्तिकाओं में दर्ज किया है और अब वे टकटकी लगाए अपने परीक्षा परिणामों की राह देख रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते या फिर मई के शुरुआती दिनों में बोर्ड इन नतीजों का ऐलान कर देगा। हालांकि, अभी तक यूपी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख पक्की नहीं की गई है।हजारों छात्रों के भविष्य पर मंडराता खतरा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड ने इस बार परीक्षा से लेकर कॉपियों के मूल्यांकन तक ...