अमरोहा, अप्रैल 24 -- अमरोहा, संवाददाता। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में आरएसएम सिख इंटर कालेज खंडसाल कला की वंशिका ने जिला टॉप किया। वहीं 12वीं की परीक्षा में रामफल सिंह इंटर कालेज रझोंहा की छात्रा अंशिका ने जिला टॉप कर सफलता का परचम लहराया। जिले की टॉपटेन सूची में 32 मेधावियों ने अपनी जगह बनाई। मेधावियों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों ने मेधावियों की सफलता पर हर्ष जताते हुए बधाई दी। स्कूलों में भी सफलता का जश्न मनाया गया। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम गुरुवार को जारी हुआ। इस बार यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में कुल 93.74 प्रतिशत छात्र-छात्रा पास हुए। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड हाईस्कूल में अश्वनी और इंटरमीडिएट में अन्नत जिला टॉपर हाईस्कूल में कुल 26575 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.