यूपी बोर्ड रिजल्ट: आज एक क्लिक में खुलेगा 68,532 विद्यार्थियों का भविष्य, धड़कनें तेज
सहारनपुर, अप्रैल 22 -- सहारनपुर, संवाददाता। महीनों की कड़ी मेहनत, रातों को जागकर की गई पढ़ाई और परिवार की अनगिनत उम्मीदें सब कुछ आज शाम चार बजे एक क्लिक में तय हो जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा का बहुप्रतीक्षित परिणाम आज गुरुवार शाम चार बजे जारी होगा और जिले के 68,532 विद्यार्थियों का भविष्य सामने आ जाएगा। यूपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर घरों में अजीब सी बेचैनी देखने को मिल रही है, हाल यह है कि परीक्षार्थी खामोश है और उनकी नजरें घड़ी पर टिकी हैं और हर पल भारी लग रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस बार जिले में हाइस्कूल के 36,097 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि इंटरमीडिएट में 32,435 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड: आज दोपहर बाद आएगा परीक्षा परिणाम दोनों को मिलाकर कुल 68,532 विद्यार्थियों का भविष्य आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.