कन्नौज, फरवरी 21 -- कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड की परीक्षा में 504 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। नकल रोकने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने छह उडऩदस्ता टीमें गठित की हैं। हलांकि यह टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर औचक छापेमारी कर रही हैं, लेकिन अभी तक इनको नकल करते हुए कोई छात्र नहीं मिला है। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक विद्यालय पर डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रुम से निगरानी रखी जा रही है। किसी भी गतिविधि को देखने पर तत्काल निर्देशित किया जाता है। शनिवार को हाईस्कूल की प्रथम पाली गृह विज्ञान प्रश्नपत्र में 5915 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 5434 ने परीक्षा दी, 481 गैर हाजिर रहे। शाम पाली इंटरमीडिएट के इतिहास प्रश्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.