चंदौली, मार्च 10 -- पीडीडीयू नगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में मंगलवार को 2454 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 2112 और दूसरी पाली में 342 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के 82 केंद्रों पर मंगलवार को हाईस्कूल में चित्रकला विषय की परीक्षा में पंजीकृत 25425 परीक्षार्थियों में 23313 उपस्थित व 2112 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटर के गृहविज्ञान में पंजीकृत 5045 में 4703 उपस्थित रही जबकि 342 अनुपस्थित रहीं। डीआईओएस देवेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले पर स्थित कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.