सहारनपुर, अप्रैल 24 -- सहारनपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में सहारनपुर जिले की तस्वीर इस बार भी मिली-जुली नजर आई है। एक ओर हाईस्कूल में प्रदर्शन सुधरने से शिक्षा विभाग को कुछ राहत मिली है, वहीं इंटरमीडिएट के गिरते परिणाम ने चिंता बढ़ा दी है। वर्ष 2026 में हाईस्कूल का परीक्षाफल 91.12 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है और यह दर्शाता है कि बुनियादी स्तर पर छात्रों की तैयारी में सुधार हुआ है। इसके विपरीत इंटरमीडिएट का परिणाम 82.39 प्रतिशत पर सिमट गया, जिससे साफ है कि उच्च कक्षाओं में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं हो सका। विशेषज्ञों का मानना है कि इंटर स्तर पर विषयों की जटिलता, परीक्षा का दबाव और तैयारी में निरंतरता की कमी इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- द्वितीय....कड़ी मशक्कत के बाद एक फीसद सुधरा परीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.