मेरठ, मार्च 30 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से जारी है। प्रदेशभर के विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों की टीम लगातार कॉपियों की जांच में जुटी हुई है, जिससे परिणाम समय से पहले घोषित किए जा सकें। इसके अलावा इस बार ऑनलाइन अंक अपलोड किए जा रहे हैं, जिससे जल्दी परिणाम घोषित होने की उम्मीद की जा रही है। अभी तक हाईस्कूल में दो लाख 58 हजार 160 कॉपियां और इंटरमीडिएट में एक लाख 29 हजार 100 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत कॉपियों का मूल्यांकन पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मूल्यांकन केंद्रों पर पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रत्येक पर...