चंदौली, मई 5 -- चंदौली, संवाददाता। यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में इस साल जिले की टॉपर छात्रा रेखा कुमारी को आगे की पढ़ाई के लिए समाजसेवी दुर्गेश सिंह ने कदम बढ़ाया है। उन्होंने भिक्षाटन कर हरिद्वार राय इंटर कॉलेज कमालपुर की इस छात्रा को 11 हजार रुपये की मदद की है। उन्होंने सोमवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग के हाथ से उक्त धनराशि दिलवाई। इस मौके पर डीएम ने यूपी बोर्ड की छात्रा को मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया और समाजसेवी के इस पहल पर खुशी जताई। कवई पहाड़पुर गांव की रहने वाली छात्रा के पिता मेडिकल स्टोर चलाते हैं, मां गृहिणी हैं। रेखा कुमारी ने इस बार इंटरमीडिएट में 93.20 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले में टाप किया है। छात्रा की आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने पर दुर्गेश ने भिक्षाटन में मिली धनराशि को छात्रा को सौंपा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.