मेरठ, मार्च 10 -- यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरु होने जा रहा है। मूल्यांकन से पहले 16 और 17 मार्च को प्रशिक्षण कार्य कराया जाएगा। मूल्यांकन में प्रतिदिन प्रत्येक शिक्षक को हाईस्कूल में 50 और इंटरमीडिएट में 45 कॉपियों को चेक करना होगा। साथ ही चेक हुई कॉपियों में से 15 कॉपियों को रेंडम चेक किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने सभी जिलों के डीआईओएस को दिशा निर्देश जारी कर दी हैं। निर्देश के अनुसार 16 मार्च को अपने मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक को उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। परीक्षकों के विलंब से आने की समस्या को दूर करने के लिए ऑनलाइन या बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था की जाएगी। इसका सीधा कनेक्शन जिला एवं राज्य कंट्रोल रूम से होगा, ताकि रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सके। साथ ही परीक्षकों को प...