गोरखपुर, जनवरी 31 -- 9 फरवरी तक चलेंगी प्रायोगिक परीक्षाएं, मुख्य परीक्षा 18 से गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षाएं 2 से 9 फरवरी तक होंगी, जबकि लिखित बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। प्रायोगिक परीक्षाओं को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जनपद में प्रायोगिक परीक्षा के लिए कुल 288 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। स्थापित कंट्रोल रूम में 20 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें प्रत्येक अध्यापक 12 से 15 परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेगा। बोर्ड द्वारा प्रायोगिक परीक्षाओं की सूची जारी होने के बाद विभागीय तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी एवं राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के...