यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए प्राइवेट छात्रों का रजिस्ट्रेशन शेड्यूल जारी
बरेली, जुलाई 26 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के व्यक्तिगत (प्राइवेट) छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सारिणी जारी कर दी है। सचिव भगवती सिंह के अनुसार, व्यक्तिगत अभ्यर्थी अग्रसारण केंद्र (स्कूल) के प्रधानाचार्य को पांच अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा कर आवेदन पत्र सौंप सकते हैं। कोषागार में शुल्क जमा करने और वेबसाइट upmsp.edu.in पर विवरण अपलोड करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त तय की गई है। इसके बाद 16 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क जमा करने के साथ विवरण अपलोड कर सकेंगे। 21 से 31 अगस्त तक अपलोड डेटा की जांच की जाएगी। एक से 10 सितंबरतक विवरणों (नाम, जन्मतिथि, विषय आदि) में संशोधन किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2027: प्राइवेट कैंडिडेट के लिए फॉर्म भरने की तारीखें जारी, जानें पूरा शेड्यूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.