यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: केंद्र निर्धारण के लिए ऑनलाइन सूचनाएं अपलोड करने की प्रक्रिया 20 जुलाई से
बरेली, जुलाई 10 -- बरेली। यूपी बोर्ड 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को शुचितापूर्ण, नकलविहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने जिले के सभी राजकीय, अशासकीय और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं। शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार, परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए विद्यालयों की अवस्थापना संबंधी भौतिक संसाधन युक्त विभिन्न सुविधाओं और आधारभूत सूचनाओं को परिषद की आधिकारिक वेबसाइट Upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किया जाना है। यह प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 18 सितंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में केन्द्र बनने को पूरे करने होंगे ऑनलाइन निर्धारित मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.