एटा, मार्च 13 -- गुरुवार को दोनों पालियों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न होने के साथ यूपी बोर्ड समाप्त हो गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल कृषि, इंटर कम्प्यूटर की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में कोई भी नकलची, मुन्नाभाई सचल दलों, जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को चेकिंग के दौरान नहीं मिला। डीआईओएस डा.इंद्रजीत प्रजापति सहित सभी सचल दलों ने परीक्षा केन्द्रों पर सघन निरीक्षण कर नजर रखी। डीआईओएस ने बताया कि गुरुवार को प्रथम पाली में 14 केन्द्रों पर हाईस्कूल कृषि एवं इंटरमीडिएट की कम्प्यूटर विषय की परीक्षा संपन्न हुई है। प्रथम पाली परीक्षा में कुल पंजीकृत 539 में से 513 परीक्षार्थियों ने सहभागिता की है। परीक्षा में 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। इसी प्रकार दूसरी पाली में इंटर...