सीतापुर, फरवरी 28 -- सीतापुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 146 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। शनिवार को हाईस्कूल की पहली पाली में संस्कृत की परीक्षा हुई। जिसमें 1679 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 1593 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 86 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की संगीत वादन विषय की परीक्षा में 22 पंजीकृत में 21 उपस्थित व एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की पहली पाली की परीक्षा में कृषि की परीक्षा में 1650 में 1595 ने परीक्षा दी, 55 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में चित्रकला (आलेखन) की परीक्षा में 9899 परीक्षार्थी शामिल होने थे। जिसमें 9283 उपस्थित व 616 अनुपस्थित रहे। चित्रकला (प्राविधिक) में 143 के सापेक्ष 117 परीक्षा में शामिल हुए, 26 ने परीक्षा छोड़ी। कुल 784 ने परीक्षा छोड़ी। पहली पाल...