मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई हैं। जनपद के 72 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू हुई परीक्षा 12 मार्च तक चली। परीक्षा खत्म होने के साथ ही अब शिक्षा विभाग का पूरा ध्यान उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य पर केंद्रित हो गया है। मुजफ्फरनगर के यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के बाद 18 फरवरी से 72 केंद्रों पर 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं निर्धारित पालियों में हुई। शुरूआत में ही गांधी कालोनी के एसडी गर्ल्स कालेज में परीक्षा का पेपर देरी से खुलने के कारण लापरवाही सामने आई थी, जिसके बाद जिले में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्मन्न हुई। परीक्षा के अंतिम दिन पहली पाली में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने कृषि विषय की परीक्षा दी। वहीं...