सहारनपुर, मार्च 12 -- जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। अंतिम दिन हाईस्कूल की कृषि और इंटरमीडिएट के कंप्यूटर व संस्कृत विषय की परीक्षा कराई गई। जिले के 88 परीक्षा केंद्रों पर 66 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। अब 18 मार्च से पांच केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा।जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल कृषि विषय की परीक्षा में पंजीकृत 570 में से 558 परीक्षार्थी उपस्थित और 12 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट कंप्यूटर विषय की परीक्षा में पंजीकृत 879 में से 858 उपस्थित और 21 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत विषय की परीक्षा में पंजीकृत 706 में से 668 परीक्षार्थी उपस्थित और 38 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.