रामपुर, मार्च 1 -- यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षाओं के दिन शनिवार को जिले के 74 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की चित्रकला और हाईस्कूल की संस्कृत विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सुबह 8:30 बजे से ही जिलेभर के केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक पहुंच गए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षार्थी भी निर्धारित समय से करीब आधा घंटा पहले केंद्रों पर पहुंच गए थे। सघन तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। नकलविहीन और निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। परीक्षा के दौरान छह जोनल मजिस्ट्रेट और नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों का भ्रमण करते रहे। सीसीटीवी निगरानी के लिए रजा इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से पूरी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.